सोनिया और राहुल पर टिप्पणी के लिए गिरिराज ने जताया खेद
(India)
मोदी सरकार में मंत्री गिरीराज सिंह की सोनिया गांधी पर बेहूदा और नस्लवादी टिप्पणी से कांग्रेस सख्त नाराज है। कांग्रेस ने कहा है कि यह पागलपन है। कांग्रेस ने मांग की है कि इस बारे में प्रधानमंत्री मोदी माफी मांगें। गिरिराज सिंह ने इस पर खेद जताया है। गिरिराज सिंह ने सोनिया गांधी पर दिए बयान पर खेद जताते हुए कहा, श्सोनिया और राहुल को दुख पहुंचा तो मुझे खेद है, ऑफ द रिकॉर्ड कई बातें होती हैं। हाजीपुर में गिरिराज सिंह ने सोनिया गांधी के रंग और राहुल की छुट्टी को लेकर टिप्पणी की थी।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।