गिरिराज सिंह के बयान पर विरोध जारी
(India)
सोनिया गांधी के खिलाफ केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर कांग्रेस बिफरी हुई है. कांग्रेस ने गिरिराज के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. दिल्ली में गिरिराज के घर के बाहर प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस कने लाठीचार्ज कर दिया है. मुंबई में भी इसके खिलाफ प्रदर्शन चल रहा है, इसे साथ ही बेंगलूरु में भी भारी विरोध प्रदर्शन जारी है. संजय निरुपम की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया है. हालांकि पहले मुंबई में प्रदर्शन आंबेडकर स्मारक के भूमि पूजन में पीएम मोदी के नहीं आने को लेकर होना था।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।