‘थूककर चाटते हैं गिरिराज सिंह’
(India)
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर केंद्रीय राज्यमंत्री और भाजपा नेता गिरिराज सिंह के अमर्यादित बयान पर बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है. भाजपा के वरिष्ठ नेता और दरभंगा सांसद कीर्ति आजाद ने गुरूवार को गिरिराज के बयान की कड़े शब्दों में निंदा की. दरभंगा में अपने आवास पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कीर्ति ने कहा कि वे गिरिराज के बयान की व्यक्तिगत और पार्टी के स्तर पर निंदा करते हैं. उन्होंने कहा कि गिरिराज सिंह बार-बार ऐसे बयान क्यों देते हैं जिस पर उन्हें थूक कर चाटना पड़ता है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।