रॉबर्ट वाड्रा लैंड डील को कैंसल कर सुर्खियों में आए सीनियर आईएएस अशोक खेमका को बीजेपी के राज में भी दरकिनार कर दिए गए हैं.....हरियाणा की खट्टर सरकार ने भी खेमका को साइडलाइन कर दिया है...उन्हें परिवहन आयुक्त जैसे अहम पद से हटाकर पुरातत्व और संग्रहालय विभाग में डीजी बनाया गया है। वहीं बीजेपी सरकार के इस फैसले का विपक्षी खेमा विरोध करने में जुट गया है... सीपीआई नेता अतुल कुमार अंजन की माने कांग्रेस ने जहां 10 साल में अशोक खेमका का तीन बार तबादला किया है वहीं हरियाणा में बीजेपी की सरकार ने मात्र तीन महीने की शासन में खेमका को झेलने में नाकाम रहीं जिसके चलते सरकार ने उनका तबादला कर दिया...। वहीं नेशनल पैंथर्स पार्टी के नेता भीम सिंह ने भी इस मामले की कड़े शब्दों में निंदा की है.... उन्होंने बीजेपी-कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा है कि ये पार्टियां सत्ता के लोभ में कुछ भी कर सकती है...।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।