बेंगलूरू में बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में जिन प्रमुख मुद्दों पर चर्चा हो रही है उनमें भूमि बिल भी शामिल है. विपक्ष की आलोचना का मुकाबला करने के लिए पार्टी इस मुद्दे पर पूरे देश में रैलियां निकालेगी. राष्ट्रीय कार्यकारिणी को संबोधित करते हुए पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस को बीजेपी में कमियां ढ़ूंढने के बजाए अपनी पार्टी के नेता राहुल गांधी को ढूंढने की सलाह दी. कांग्रेस और अन्य विपक्षी पार्टियां भूमि अधिग्रहण के नए नियमों का विरोध कर रही है. बीजेपी की सरकार ने ताजा संसद अधिवेशन के दौरान भूमि कानून पास कराने में विफलता के बाद भूमि अधिग्रहण अध्यादेश फिर से लागू कर दिया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार इस अध्यादेश को कानूनी स्वरूप देने पर दृढ़ है.भ् ाारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में कांग्रेस के नेतृत्व वाले विपक्ष पर निशाना साधते हुए बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने उन पर भूमि अधिग्रहण कानून के बारे में जानबूझ कर गलतफहमियां फैलानेष का आरोप लगाया. शाह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को मोदी सरकार के बारे में उन कमियों को ढूंढने से बचना चाहिए जो ष्हैं ही नहीं और कहा कि ष्उन्हें इसके बजाए अपने नेता राहुल गांधी को ढूंढने पर ध्यान लगाना चाहिए.ष् कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी सार्वजनिक जीवन से नदारद हैं और उनकी अनुपस्थिति के बारे में पिछले करीब 6 हफ्तों से अटकलें लग रही हैं.
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।