‘बिहार में बनेगी एनडीए की सरकार’
(India)
केन्द्रीय खाद्य मंत्री राम विलास पासवान ने कहा कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए ही सरकार बनाएगी। जयपुर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान पासवान ने कहा कि बिहार की 85 फीसदी सीटों पर बीजेपी और एनडीए के घटक दलों का कब्जा रहेगा। उन्होंने कहा कि एनडीए के घटक दल मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ेंगे उन्होंने कहा कि बिहार की जनता भी ये मानस बना चुकी है। पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के बारे में पूछने पर पासवान ने कहा कि हम सिर्फ हमारे दल की बात करते है। साथ ही भूमि अधिग्रहण बिल को पासवान ने किसानों और पिछड़े राज्यों के लिए वारदान बताया।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।