आडवाणी नहीं देंगे समापन भाषण
(India)

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बेंगलूर में चल रही दो दिवसीय बैठक में आखिरी दिन शनिवार को पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी भाषण नहीं देंगे, हालांकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बैठक को संबोधित करेंगे। सभी की नजरें पीएम मोदी के भाषण पर होंगी। सूत्रों के मुताबिक, बैठक में आज सबसे पहले आर्थिक प्रस्ताव पेश किया जाएगा। इस पर अरुण जेटली अपने विचार व्यक्त करेंगे। इसके बाद अमित शाह बैठक को संबोधित करेंगे। सबसे आखिर में अपरान्ह 12.45 बजे पीएम मोदी बैठक को संबोधित करेंगे। सूत्रों के अनुसार, बैठक में आडवाणी के संबोधन को प्रासंगिक नहीं माना जा रहा था। भाजपा के मार्गदर्शक मंडल तक सिमटाए जा चुके आडवाणी के पिछले इतिहास को देखते हुए पार्टी नेतृत्व नहीं चाहता कि वह कोई ऐसा बयान दें, जिससे सरकार व पार्टी पर अंगुली उठे। यही कारण है कि कार्यक्रम में उनके संबोधन के लिए समय नहीं रखा गया।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।