दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ पोस्टर लगाए गए हैं। ये पोस्टर भगत सिंह क्रांति सेना ने लगाया है। इस पोस्टर में लिखा गया है। आप में यदि रहना होगा, अरविंद-अरविंद कहना होगा। पोस्टर में नीचे योगेंद्र यादव, प्रशांत भूषण, लोकपाल रामदास, अजित झा, राकेश सिन्हा, प्रोफेसर आनंद कुमार का नाम लिखा है और इनके नाम के आगे निष्काषित लिखा हुआ है। इनके नीचे अंग्रेजी में लिखा गया है। अभी कई कतार में हैं। फिर हेल हिटलर लिखा गया है। साफ है कि पोस्टर योगेंद्र यादव, प्रशांत भूषण और पार्टी के भीतर जिन ।।च् नेताओं पर कार्रवाई की गई है उनके समर्थन में है...
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।