पंजाब में 2017 के लिए तैयारी में जुटी आप
(India)
पंजाब में मिशन-2017 को लेकर आम आदमी पार्टी ने कमर कस ली है। पंजाब में पार्टी को बूथ से लेकर जिला स्तर पर कैसे मजबूत किया जाए इसको लेकर पंजाब के मोहाली में कार्यकारिणी की बैठक की गई है, जिसमे पार्टी के सांसद के आलावा 22 जिले से कन्वीनर उपस्थित रहे. बैठक में भाग लेने पहुँचे संगरूर से सांसद भागवत मान ने कहा की पार्टी में पंजाब प्रदेश को लेकर चर्चा की जाएगी और संगठन को पंजाब में 2017 के लिए कैसे तैयार किया जाए इसी लेकर रणनीति बनाई जाएगी। पत्रकारों से बात करते हुए संजय सिंह ने कहा की पार्टी में पिछले दिनों जो गतिरोध चल रहा था उसको लेकर राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने फैसला ले लिया है। उन्होने कहा कि अनुशासनहीनता किसी भी सूरत में बर्दाशत नहीं की जाएगी। पटियाला से सांसद धर्मबीर गांधी के बारे में पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा की इस के बारे में बैठक में चर्चा की जाएगी..आम आदमी पार्टी का जितनी जल्दी उभार हुआ था, लेकिन अब आंतरिक कलह में घिरी आप पार्टी से आम लोगों के साथ सदस्यों का मोहभंग होता जा रहा है और जिस तरह के हालात बन रहे उससे कहीं पार्टी टूटने की कगार पर ना पहुँच जाये..।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।