भूमि अधिग्रहण बिल के विरोध में कांग्रेस की रैली 19 को
(India)

भूमि अधिग्रहण बिल को लेकर विपक्ष का हंगामा थमने का नाम नहीं ले रहा है... राष्ट्रपति की मंजूरी मिलने के बाद ये बिल दोबारा से सदन में पेश किया जाएगा... सत्तारुढ़ पार्टी के नेताओं को पूरी उम्मीद है कि इस बार ये बिल पास हो जाएगा। वहीं कांग्रेस पार्टी ने इस बिल के विरोध को लेकर दिल्ली के रामलीला मैदान में सोनिया गांधी और राहुल गांधी के नेतृत्व में रैली का आयोजन किया है... जिसे लेकर मंगलवार को कांग्रेस के शीर्ष नेताओं की बैठक हुई... बैठक के बाद दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन ने कहा कि 19 तारीख को देश भर से लाखों किसान रैली में हिस्सा लेंगे...उन्होंने बताया कि रैली में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी शामिल होंगे...।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।