जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने मंगलवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। मुफ्ती ने दोनों नेताओं से जम्मू-कश्मीर की गठबंधन सरकार के मसलों, बाढ़ और राजनीतिक स्थिति पर चर्चा की। बीजेपी नेताओं से मुलाकात के बाद मुफ्ती ने कहा कि हमें शांति प्रक्रिया और अच्छे शासन पर आगे बढ़ने की जरूरत है। जम्मू-कश्मीर में बीजेपी और पीडीपी के गठबंधन वाली सरकार चला रहे मुफ्ती ने बताया कि उन्होंने पहले प्रधानमंत्री और फिर गृह मंत्री से मुलाकात की । । इस दौरान मौजूदा राजनीतिक हालात, करप्शन के खिलाफ एक्शन, विकास और बाढ़ आदि विषयों पर चर्चा हुई। मुफ्ती ने कहा कि हमने न्यूनतम साझा कार्यक्रम लागू किए जाने पर भी चर्चा की। मुफ्ती ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोगों ने हमें बड़ा जनादेश दिया है। हम प्रदेश में फिर से शांति स्थापित करना चाहते हैं। हालांकि इसे सेना को विशेष अधिकार देने वाले विवादित कानून आफ्सपा को हटाने पर मंत्रणा के तौर पर भी देखा जा रहा है। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ट्विटर पर इस बाबत मुफ्ती पर निशाना भी साधा। उन्होंने लिखा कि अच्छा, मुफ्ती पीएम और सीएम को यह सफाई देने के लिए दिल्ली भागे कि वह आफ्सपा को वापस नहीं लेने जा रहे.
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।