शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती ने फिर दिया विवादित बयान
(India)
शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती ने अपने एक और विवादित बयान से हलचल मचा दी है. उन्होंने ताजमहल को शिव का मंदिर बताया है. शंकराचार्य का कहना है कि ताजमहल की जगह भगवान शिव का मंदिर था. उन्होंने ये भी कहा कि ताजमहल के 7 तहखाने खुलवाए जाएंगे. इसके पहले भी स्वरूपानंद के बयान पर कई बार विवाद हो चुके हैं.आपको बता दें कि कुछ महीने पहले शंकराचार्य के एक शादी, दो बच्चों के बयान से भी हंगामा मच गया था. उन्होंने कहा था कि एक पत्नी और दो बच्चों वाला कानून देश के सभी धर्मों को मानने वालों पर लागू होना चाहिए. ज्यादा बच्चे पैदा करने की वकालत करने वालों को लेकर शंकराचार्य ने कहा कि यह प्रतिस्पर्धा खत्म होनी चाहिए. उन्होंने कहा, देश की आबादी वर्तमान में एक अरब 25 करोड़ है. अगर ऐसे ही प्रतिस्पर्धा होती रही तो लोगों को कहां रखेंगे.

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।