कश्मीरी पंडितों की वापसी के विरोध में अलगाववादी
(India)
कश्मीरी पंडितों की वापसी में अलगाववादी नेताओं ने रोड़ा अटकाने का काम किया है. जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट के नेता यासीन मलिक ने इसका विरोध किया है. उन्होंने कहा कि अगर कश्मीरी पंडितों के लिए अलग से कॉलोनी बनी तो वह इसका विरोध करेंगे. बुधवार को केंद्र सरकार द्वारा विस्थापित कश्मीरी पंडित की घर वापसी के लिए जमीन को अंतिम रूप देने का मुद्दा विधानसभा में गरमाया रहा. बीजेपी ने भी पलटवार करते हुए कहा कि मलिक को कोई हक नहीं है कि वह विस्थापित कश्मीरी पंडितों के भविष्य का फैसला करें. अलगाववादी नेता यासीन मलिक ने कहा, श्जम्मू-कश्मीर में कश्मीरी पंडितों के लिए अगर अलग कॉलोनियां बनाई गईं तो मैं इसका विरोध करूंगा. कश्मीरी पंडितों का स्वागत है, लेकिन वो अपने घरों में ही रहें. दूसरी ओर, बीजेपी ने जेकेएलएफ नेता यासीन मालिक पर पलटवार करते हुए कहा है कि मालिक को कोई हक नहीं है कि वो कश्मीरी पंडितों के भविष्य के बारे में फैसला करें.

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।