कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी म्यांमार में हैं। उनके 14 अप्रैल को दिल्ली पहुंचने की संभावना है। स्वदेश लौटने के बाद वे यहां रामलीला मैदान में 19 अप्रैल को हो रही कांग्रेस की किसान खेत मजदूर रैली में हिस्सा लेंगे। कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी म्यांमार में एक प्रसिद्ध साधना स्थल में विपश्यना कर रहे हैं। यहां पर भारत से ताल्लुक रखने वाले चर्चित आध्यात्मिक गुरु भी साधना करते रहे हैं। राहुल 14 अप्रैल की सुबह दिल्ली आ जाएंगे। पार्टी कार्यकर्ताओं से उनकी मुलाकात और पार्टी की बैठकों में शामिल होने का उनका सिलसिला उसी दिन से शुरू हो जाएगा लेकिन अचानक देश से जाने के बाद वह पहली बार 19 अप्रैल को रामलीला मैदान में आयोजित रैली में लोगों से रूबरू होंगे।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।