अपशब्दों का इस्तेमाल करने पर केजरीवाल ने जताया अफसोस
(India)
आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रशांत भूषण और योगेंद्र यादव को पार्टी के शीर्ष पदों से हटाने के फैसले को सही ठहराया है। केजरीवाल ने कहा है कि ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि इस दौरान सीमाएं लांघी गई थीं और साजिशें रची गईं। साफ है कि उनका इशारा इन प्रशांत भूषण और येगेंद्र यादव की ओर था। केजरीवाल ने असंतुष्ट नेता अजीत झा और आनंद कुमार के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल करने पर अफसोस भी प्रकट किया। केजरीवाल के इन नेताओं के खिलाफ अपशब्दों के इस्तेमाल का खुलासा एक ऑडियो स्टिंग में हुआ था। उन्होंने कहा, मैं इंसान हूं और मैं गलतियां करता हूं। मैं नाराज था। इस तरह की भाषा से बचा जा सकता था। दिल्ली के मुख्यमंत्री आप नेता आशुतोष की पुस्तक ‘द क्राउन प्रिंस, द ग्लेडिएटर ऐंड द होप’ के विमोचन के अवसर पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि यह गलत धारणा है कि पार्टी में विरोधी विचारों की कोई जगह नहीं है। उन्होंने कहा, श्यह कहना गलत होगा कि आशुतोष, मनीष सिसोदिया और कुमार विश्वास हर चीज पर सहमत हो जाते हैं। उन सभी ने अपना करियर छोड़ा है और सबकुछ ताक पर रख कर हमारे साथ आ गए।श्

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।