कश्मीरी पंडितों की घर वापसी के खिलाफ श्रीनगर के लाल चैक में अलगाववादी नेताओं की अगुवाई में हिंसक विरोध प्रदर्शन हुआ। शुक्रवार को अलगाववादी नेता यासीन मलिक के समर्थकों ने जवानों पर पत्थरबाजी की हालात पर काबू पाने के लिए सुरक्षा बलों को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़ेण हिंसक प्रदर्शन के लिए अलगाववादी नेता यासीन मलिक को हिरासत में ले लिया गया है गौरतलब है कि कश्मीरी पंडितों के लिए टाउनशिप बनाने की केंद्र सरकार की योजना पर मतभेद हैंण् कश्मीरी पंडितों के लिए अलग बस्ती बनाए जाने के खिलाफ शुक्रवार को अलगाववादियों ने कश्मीर बंद का ऐलान किया था। कश्मीरी पंडितों की श्घर वापसीश् को लेकर केंद्र सरकार खास टाउनशिप बनाना चाहती हैण् मुफ्ती सरकार ने भी अपनी सहमति जताई थीण् लेकिन विधानसभा में मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद मुकर गएण् मुफ्ती ने कहा कि घाटी में किसी के लिए अलग रहने के लिए कोई व्यवस्था नहीं होगीण् सभी संप्रदाय के लोग समाज में साथ ही रहेंगेण् कश्मीरी पंडित मुस्लिमों के साथ रहेंगेण् अलगाववादी नेता यासीन मलिक ने कहा कि कश्मीरी पंडित वापस लौटें और हम सब के साथ रहेंण् अलग से टाउनशिप में रहना सही नहीं है
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।