आरजेडी की विरासत को लेकर पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद और पार्टी के ही सांसद पप्पू यादव के बीच जुबानी जंग जारी है। लालू के उत्तराधिकारी वाले बयान पर जवाब देते हुए पप्पू यादव ने कहा कि लालू की पारिवारिक विरासत के वारिस वे नहीं हैं लेकिन लालू यादव के राजनीतिक संघर्ष का वारिस पप्पू यादव ही है...राष्ट्रीय लोक-समता पार्टी के अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने बिहार के हालिया सियासी घटनाक्रम पर कहा कि किसी भी दल में कोई भी व्यक्ति हो उसकी भाषा सही होना चाहिए.. आलोचना किसी का भी किया जा सकता हैं.. इस तरह की बात करना ठीक नहीं हैं. गत पांच अप्रैल को पटना में राजद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद अपने उत्तराधिकारी को लेकर पूछे गए प्रश्न को टालते हुए लालू ने कहा था कि केवल पुत्र अपने पिता का उत्तराधिकारी होता है.
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।