बोस का जासूजी मामले पर गर्मायी राजनीति
(India)
नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जासूजी खुलासा अब तूल पकड़ता जा रहा है। सुभाष चंद्र बोस की जासूसी मामले पर कांग्रेसी नेता दिग्विजय सिंह ने ट्वीट करके मामलें को और पेचीदा बना दिया है। दिग्विजय ने तत्कालीन गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल को कटघरे में खड़ा कर दिया है. शनिवार को ट्विटर पर उन्होंने सवाल उठाए कि अगर देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने सुभाष चंद्र बोस की जासूसी करवाई, तो क्या उस दौरान गृह मंत्री रहे सरदार पटेल को इसकी जानकारी थी? दिग्विजय के इस ट्वीट के बाद इस पर बवाल खड़े गये हैं। वहीं जेडीयू के नेता अली अनवर अंसारी ने कहा कि बोस की मौत को लेकर एक पहेली सी बनी हुई है। अगर कोई बात है तो उसे सबके सामने लाना चाहिए. उधर भाजपा नेता हुकुम सिंह ने कहा कि पूरे मामले की विस्तार से जांच हो, उसके बाद ही कुछ कहा जाना चाहिए।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।