मोदी सरकार को अपने मंत्रियों का बड़बोलापन भारी पड़ रहा है। इस बार केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री संजीव बालियान ने यूपी के संभल जिले में आयोजित किसान सभा में किसान नेता को धमकाते हुए बालियान ने कहा कि जितने लोग प्रदर्शन के लिए तुम्हारे साथ आएं हैं उतने तो हर वक्त मेरे घर में हुक्का भरते हैं। दरअसल सभा के दौरान स्थानीय किसान नेता के विरोध-प्रदर्शन से नेता जी इतने नाराज हो गए कि मंच से किसान नेता सहित किसानों को धमकाने लगे। मंत्री जी यहीं नहीं रुके... उन्होने आजम खान पर निशाना साधते हुए कहा कि मंत्री नहीं रहते हुए उनके सामने आजम खान नहीं बोल पाते तो किसान नेता की क्या औकात है। बालियान ने दावा कि मुजफ्फरनगर में कभी आजम खान को घुसने तक नहीं दिया।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।