मीडिया के लिए ‘प्रेस्टीट्यूट’ शब्द का इस्तेमाल करने को लेकर घिरे केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने शनिवार को कहा कि उनके खिलाफ ‘प्रेरित अभियान’ चलानेवाले मीडिया के एक छोटे से धड़े को छोड़ कर बाकी से वह माफी मांगते हैं. उनका मानना है कि मीडिया का 90 फीसदी हिस्सा अपना काम जिम्मेदारी से कर रहा है. उन्हें यदि बुरा लगा, तो वह माफी मांगते हैं.उन्होंने 10 फीसदी के लिए इस शब्द का इस्तेमाल किया और वे इस शब्द के लायक हैं. उन्होंने दावा किया कि इस 10 फीसदी के लिए अन्य ने बाजारू और बिकाऊ सहित बदतर शब्दों का इस्तेमाल किया है.
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।