भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आज पटना में होंगे। शाह गांधी मैदान में आयोजित होनेवाले भाजपा के विराट कार्यकर्ता समागम को संबोधित करेंगे। उनके साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह भी आयेंगे। पार्टी की बिहार इकाई ने दावा किया है कि कार्यकर्ता समागम में दो लाख कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे. इनकी मौजूदगी में अमित शाह बिहार विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंकेंगे. समागम में आनेवाले कार्यकर्ताओं से 10 रुपये निबंधन शुल्क लिये जाने के बाद उन्हें सम्मेलन स्थल पर प्रवेश दिया जायेगा. श्री शाह दिन के 12 बजे पटना एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां से सीधे वह सम्मेलन स्थल पर जायेंगे. राजनाथ सिंह मंगलवार की शाम दिल्ली लौट जायेंगे, जबकि अमित शाह अगले दिन बुधवार को शाम चार बजे दिल्ली वापस होंगे. जदयू, राजद समेत जनता परिवार के छह दलों के विलय की कवायद के बीच विधानसभा चुनाव के पहले इस सम्मेलन को बिहार की राजनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है.
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।