आप के बागी खेमे का स्वराज संवाद सम्मेलन आज
(India)
आम आदमी पार्टी का प्रशांत भूषण और योगेन्द्र यादव वाला बागी खेमा आज को स्वराज संवाद सम्मेलन आयोजित करेगा जिसमें आप के महत्वपूर्ण निकायों से उन्हें निकालने के बाद आगे की कार्रवाई के बारे में विचार-विमर्श किया जायेगा। इस बीच पार्टी ने इस आयोजन में शामिल होने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी है। यादव एवं भूषण के करीबी लोगों ने कहा कि बागी खेमा नयी पार्टी के गठन की घोषणा नहीं करेगा बल्कि आयोजन में संगठन के भीतर अंतर दलीय लोकतंत्र और पारदर्शिता के मुद्दे उठायेगा। यादव ने कहा कि उन्हें देश भर के स्वयंसेवकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है जिसके चलते उन्हें आयोजन स्थल बदलने के लिए मजबूर होना पड़ा है।उन्होंने कहा, ‘‘हमने इसके लिए सभी को खुला आमंत्रण दिया है। हमें इस आयोजन के लिए जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है जिसके चलते हमें आयोजन स्थल बदलना पड़ा। देश के विभिन्न हिस्सों से स्वयंसेवक एवं समर्थक आयोजन में भाग लेंगे। बैठक में कुछ विशेष अतिथि भी भाग लेंगे।विरोधी खेमे को आड़े हाथ लेते हुए यादव ने कहा कि पूरा आयोजन पारदर्शी होगा।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।