शिवसेना के मुखपत्र में ओवैसी बंधुओं और मुसलमानों पर संजय राउत का भड़काऊ लेख अब तूल पकड़ता जा रहा है. आम आदमी पार्टी नेता आशुतोष ने राउत के बयान की निंदा करते हुए शिवसेना की मान्यता रद्द करने की मांग की है. आशुतोष ने आरोप लगाया कि राउत ने ये बयान पीएम नरेंद्र मोदी की जानकारी में ही दिया है. आशुतोष ने कहा कि मुस्लिमों पर टिप्पणी के लिए संजय राउत पर कार्रवाई की जानी चाहिए. उन्होंने कहा, श्राउत ये बयान पीएम मोदी की मिलीभगत के बिना नहीं दे सकते हैं. राउत को उनके भड़काऊ बयाने के लिए 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया जाना चाहिए. अगर 24 घंटे के भीतर राउत की गिरफ्तारी नहीं होती है. तो राउत के बयान के पीछे मोदी को मान लेना चाहिए.श् आशुतोष ने बीजेपी सांसद साक्षी महाराज पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि साक्षी महाराज का बयान भी निंदनीय है. उन पर कार्रवाई की जानी चाहिए. ऐसे बयानों से अल्पसंख्यक वर्ग को आतंकित करने की कोशिश की जा रही है.
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।