रामदेव को हरियाणा में केंद्रीय मंत्री का दर्जा
(India)
योग गुरु बाबा रामदेव को हरियाणा में केंद्रीय मंत्री का दर्जा दिया जाएगा. राज्य के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने सोमवार को ट्वीट किया, हरियाणा में योग और आयुर्वेद को प्रोत्साहन देने के ब्रांड अंबेजडर बाबा रामदेव को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया जाएगा. बाबा रामदेव हरियाणा के ही महेंद्रगढ़ जिले के मूल निवासी हैं. पिछले लोकसभा चुनावों में बाबा रामदेव ने भाजपा का समर्थन किया था. हरियाणा में भाजपा सरकार बनने के बाद उन्हें राज्य में ब्रांड अंबैसेडर बनाया गया. हरियाणा सरकार ने कहा था कि 49 वर्षीय योगगुरु कई एकड़ में जड़ी-बूटी जंगल के विकास कार्य की देखरेख करेंगे. इसमें आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों की 25,000 प्रजातियां होंगी.

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।