बागी गुट का दावा है कि आदमी पार्टी के कुछ विधायक समेत 100 से ज्यादा लोकसभा उम्मीदवार इस स्वराज संवाद में हिस्सा लेंगे. पार्टी के लिए मुसीबत की बात यह है कि तिमारपुर से विधायक पंकज पुष्कर भी इस बैठक के लिए पहुंच गए हैं. उन्होंने कहा है कि पार्टी में अब कोई स्वराज नहीं है. योगेंद्र यादव ने कहा कि वे ज्यादा सांसदों या विधायकों को बैठक में लाने का खेल नहीं करेंगे और बैठक का मंच AAP के सभी कार्यकर्ताओं, पूर्व कार्यकर्ताओं के लिए खुला हुआ है.सामाजिक कार्यकर्ता अरुणा रॉय को न्योते के सवाल पर योगेंद्र ने बताया कि कई सामाजिक कार्यकर्ताओं को न्योता भेजा गया है, उनमें से कुछ आ रहे हैं और कुछ नहीं आ रहे. योगेंद्र यादव ने कहा कि अगर कार्यकर्ता पार्टी के संविधान में दी गई आजादी के तहत बैठक में आते हैं, तो पार्टी को इसका सम्मान करना चाहिए. बताया जा रहा है कि बैठक में AAP के पूर्व लोकपाल एडमिरल रामदास का वीडियो संदेश भी दिखाया जाएगा.
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।