(DELHI, India)
बीजेपी के पूर्व महासचिव और आरएसएस नेता संजय जोशी को जन्मदिन की बधाई देने वाले बीजेपी से जुड़े नेता मुश्किल में हैं. मोदी सरकार के तीन मंत्री श्रीपाद नाईक, संजीव बलियान और सर्वानंद सोनोवाल मुश्किल में हैं. पोस्टर लगाने के आरोप में श्रीपाद नाईक के पीए नितिन सरदारे की छुट्टी हो गई है. अमित शाह ने नाईक को फोन करके फटकारा भी है.संजय जोशी को बधाई देने वाले 150 लोगों की पहचान की गई है जिसमें संजीव बलियान और सर्वानंद सोनोवाल के टीम के लोगों का भी नाम आ रहा है. श्रीपाद नाईक आयुष राज्य मंत्री हैं. संजीव बलियान कृषि राज्य मंत्री हैं, सर्वानंद सोनोवाल खेल मंत्री हैं.केंद्रीय मंत्री श्रीपाद नाईक ने संजय जोशी को जन्मदिन की बधाई देने वाले पोस्टर कई शहरों में लगवाए गए थे. अब पता चला है कि नाईक के पीए नितिन सरदारे ने भी पोस्टर लगवाए थे. बीजेपी हाईकमान को इसकी भनक लगी तो नाईक के पीए की नौकरी चली गई.सूत्रों का कहना है कि अमित शाह ने श्रीपद नाइक को फोन कर फटकार लगाई. बीजेपी के 34 ऐसे लोगों की पहचान हुई है जिन्होंने संजय जोशी से प्यार जताया था. बधाई देने वालों में मोदी कैबिनेट के मंत्री संजीव बलियान और सर्वानंद सोनोवाल के कर्मचारी भी शामिल थे.सूत्र बता रहे हैं कि केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीपद नाइक की कुर्सी खतरे में पड़ गई है. वजह उनके निजी सहायक ने भाजपा के पूर्व संगठन महामंत्री और पीएम नरेंद्र मोदी के धुर विरोधी माने जाने वाले संजय जोशी का पोस्टर लगाकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी थीं.इस मामले में सरकार और संगठन से जुड़े ऐसे अन्य 34 लोगों पर भी कार्रवाई की तलवार लटक गई है जिन्होंने संजय जोशी को बर्थडे की शुभकामनाएं दी थी. बधाई देने वालों में मोदी कैबिनेट के मंत्री संजीव वालियान और सर्वानंद सोनोवाल का निजी स्टाफ और सहयोगी भी शामिल थे.
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।