आप' के बागियों की बैठक जारी
(DELHI, India) नई दिल्ली। पिछले काफी दिनों से आम आदमी पार्टी में चल रही अंतर्कलह अब निर्णायक मोड़ पर पहुंचती दिख रही है। आप के बागी नेता योगेंद्र यादव और प्रशांत भूषण की गुड़़गांव में 'स्वराज संवाद' बैठक चल रही है। इस बैठक में आगे की रणनीति तय करने पर चर्चा चल रही है। बैठक में आप नेता आनंद कुमार, अजीत झा और रमजान और तिमारपुर के विधायक पंकज पुष्कर भी पहुंचे हैं। बैठक में कार्यकर्ताओं की काफी संख्या में भीड़ जुटी है।
अब से कुछ समय पहले ही गड़गांव में बैठक स्थल पर पहुंचे योगेंद्र यादव ने बताया कि ये बैठक एक वैकल्पिक राजनीति तलाशने के लिए है।बैठक पूरी तरह पारदर्शी होगा। इससे जो भी निष्कर्ष निकलेगा उसे सबके सामने रखा जाएगा। इतना ही उन्होंने अपने विपक्षी खेमे पर निशाना साधते हुए कहा कि मीडिया समेत सभी लोगों को पेन व मोबाइल फोन ले जाने की भी इजाजत दी जाएगी।यादव ने कहा कि इस बैठक के लिए किसी नेता की जरूरत नहीं है। पार्टी का संविधान सभी कार्यकर्ताओं को अपनी अभिव्यक्ति की आजादी देता है। ऐसा किसी और पार्टी में नहीं है। कार्यकर्ता अगर अपनी आजादी का इस्तेमाल कर रहे हैं तो मुझे पूरा विश्वास है कि पार्टी इसका सम्मान करेगी।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।