प्रशांत भूषण और योगेंद्र यादव के नेतृत्व में हुई बागियों की बैठक में शामिल होने वालों को आप बुधवार को कारण बताओ नोटिस जारी कर सकती है। पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) की बुधवार को होने वाली बैठक में इस बात का फैसला किया जाएगा। पार्टी प्रवक्ता आशुतोष ने कहा कि इस बैठक का पार्टी ने संज्ञान लिया है। जल्दी ही पार्टी की पीएसी की बैठक होगी। इसमें इस पर विचार होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात से गहरा दुख हुआ है कि हजारों स्वयंसेवकों ने दिन-रात की मेहनत से जिस तरह सांप्रदायिक ताकतों को दिल्ली में नेस्तनाबूद किया, उस पर एक शब्द का प्रस्ताव भी पारित नहीं हुआ।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।