केजरीवाल के खिलाफ सीधी लड़ाई के संकेत
(India)
गुड़गांव में मंगलवार को आम आदमी पार्टी के बागियों की बैठक में अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा गया। योगेंद्र यादव और प्रशांत भूषण गुट ने पार्टी की चेतावनी को दरकिनार कर की गई इस बैठक में केजरीवाल के खिलाफ सीधी लड़ाई के संकेत दिए हैं। बैठक में आप नेता प्रशांत भूषण ने केजरीवाल पर पार्टी पर कब्जा करने का आरोप लगाया। उन्होंने अलग पार्टी बनाने के संकेत देते हुए कहा कि पार्टी पर केजरीवाल का कब्जा छुड़ाने के लिए वे कोर्ट या चुनाव आयोग का रुख नहीं करेंगे। योगेंद्र यादव ने भी बैठक में केजरीवाल पर तंज कसते हुए कहा कि लोग इस पार्टी से सेटिंग और दलाली करने के लिए नहीं जुड़े थे। बैठक के दौरान मंच पर मौजूद प्रफेसर आनंद कुमार रो पड़े। बैठक में प्रशांत भूषण ने केजरीवाल पर हमला करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी अरविंद केजरीवाल और उनकी चैकड़ी की नहीं है। लाखों लोगों ने इसे खड़ा किया है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।