कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधने वालों में अब दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का नाम भी जुड़ गया है। तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकी शीला ने राहुल की नेतृत्व पर सवालिया निशान लगाते हुए कहा कि उनकी नेतृत्व क्षमता पर संदेह है, इसलिए सोनिया गांधी को ही पार्टी की कमान अपने पास रखनी चाहिए। हालांकि, बाद में अपने बयान से पलटते हुए शीला ने कहा कि उन्होंने राहुल को कभी नाकाबिल नहीं कहा, सोनिया गांधी की तारीफ की। एक समाचार एजेंसी को मंगलवार को दिए साक्षात्कार में कांग्रेस की वरिष्ठ नेता ने कहा कि सोनिया जिम्मेदारियो और चुनौतियों से नहीं भागतीं। कांग्रेस अपने पुनरूत्थान के लिए उनपर भरोसा कर सकती है। वहीं, 44 वर्षीय कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी करीब दो महीनों से छुट्टी पर हैं। पहले कहा गया था की वह दो हफ्तों की छुट्टी पर गए हैं, जिसे कई बार बढ़ाया जा चुका है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।