नारेबाजी मामले पर उप मुख्यमंत्री निर्मल सिंह ने कहा, 'हमारी सरकार इस घटना को बर्दाश्त नहीं करेगी.' उन्होंने कहा 'स्थानीय स्थिति' को देखते हुए उचित समय पर मसर्रत आलम के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है.
अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी और उनके समर्थको ने नई दिल्ली से लौटने पर बुधवार को श्रीनगर में रैली का आयोजन किया. इस रैली में मसरत आलम भी शामिल हुआ. इस दौरान अलगाववादी नेता मसरत आलम ने 'मेरी जान- मेरी जान पाकिस्तान' का नारा लगाया. गिलानी की इस रैली में पाकिस्तानी झंडे भी लहराए गए.
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।