(India)
अलगाववादी नेता मसरत आलम के पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाने के मामले में कार्रवाई की जाएगी. जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद कहा है कि कानून के मुताबिक मसरत के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. मुफ्ती ने इस बाबत कार्रवाई के निर्देश दे दिए हैं.इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद से बात की और पाकिस्तान के समर्थन में नारेबाजी करने वाले मसरत आलम पर कार्रवाई की बात की. बुधवार रात सिंह ने सईद से अलगाववादियों की रैली पर बात की.मसरत आलम कहा, "कश्मीर के लोगों के जज्बात पाकिस्तान के साथ हैं इसलिए नारे लगे. लोग झंडे लेककर आए थे, ये लोगों के जज्बात है, इसमें मैं भी एक हूं. मैंने कब इंकार किया कि मैंने नारे नहीं लगाए."
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।