(Ganderbal, Srinagar)
नजरबंद होने के बाद शुक्रवार को ही सुबह मसरत ने कहा था कि मार्च को असफल करने के लिए उसके समेत कई लोगों को नजरबंद किया गया. उसने साथ ही लोगों से कहा कि वो पीछे नहीं हटें और मार्च जारी रखें. पुलिस ने त्राल मार्च को भी रोक दिया है. वहीं कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने इस मुद्दे पर सरकार पर निशाना साधा है. उधर, शुक्रवार सुबह मसरत को श्रीनगर में गिरफ्तार कर लिया गया.मसरत आलम ने कहा, 'त्राल मार्च को फेल करने के लिए हमें नजरबंद किया गया. लोग इस मार्च में जा रहे थे उन्हें रोक दिया गया. उन्हें वो करने दिया जाए जो वो करना चाहते हैं. हम वो करते रहेंगे जो हम कर रहे हैं. मैं लोगों से कहना चाहता हूं कि वो हुर्रियत प्रोग्राम को सफल बनाएं
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।