(DELHI, India)
आम आदमी पार्टी ने असंतुष्ट नेताओं प्रशांत भूषण और योगेंद्र यादव को पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए शुक्रवार को कारण बताओ नोटिस भेजा. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए योगेंद्र यादव ने इसे एक मजाक बताया. उन्होंने फेसबुक पर एक पोस्ट 'A joke' लिखकर अपनी बात सामने रखी. इस नोटिस के जरिए दोनों नेताओं को पार्टी ने निकालने की ओर अंतिम कदम बढ़ा लिया गया है. वहीं यादव ने इस कदम पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि यह प्राकृतिक न्याय के सिद्धांत के खिलाफ है. योगेंद्र यादव ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा- 'मैंने टीवी चैनलों पर देखा कि पार्टी नेताओं (जो अनुशासन समिति के सदस्य भी नहीं हैं) ने हमें कारण बताओ नोटिस भेजा है. मुझे लगता है यह एक मजाक है. बीती शाम मैंने मिस्टर दिनेश वघेला (अनुशासन समित के चीफ) से बात की थी उन्होंने कहा कि वो दिल्ली में नहीं हैं और उन्हें इस नोटिस के बारे में कोई जानकारी नहीं है. उन्होंने बताया कि उन्हें अभी तक भी इसकी कोई सूचना नहीं दी गई है.'
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।