‘मोदी ने कम की प्रधानमंत्री पद की गरिमा’
(India)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिन की विदेश यात्रा को लेकर कांग्रेस पार्टी के नेता आनंद शर्मा ने मोदी को बीमार मानसिकता का करार दिया है और आगामी दौरे को लेकर उन्हें सीधी चेतावनी तक दे दी है। काग्रेस नेता आनंद शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने विदेश दौरे में ऐसी-ऐसी बातें कही हैं जिसने प्रधानमंत्री पद की गरिमा कम हुई है। उन्होंने कहा कि भारत अब भीख नहीं मांगेगा। तो क्या भारत पहले भीख मांगता था? मोदी जी याद रखें कि वो विदेश में बीजेपी या आरएसएस के नेता के तौर पर नहीं जाते बल्कि प्रधानमंत्री के रूप में जाते हैं। उन्होने कहा कि यूपीए सरकार में भारत की अर्थव्यवस्था और तकनीक दोनों में बड़ा अच्छा विकास हुआ था। लेकिन मोदी ने विदेश में भारत की बुरी छवि पेश की है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।