योगेंद्र यादव और प्रशांत भूषण को कारण बताओ नोटिस भेजेगी आप
(India)
अपने बागी नेताओं योगेंद्र यादव और प्रशांत भूषण पर आखिरी कार्रवाई करने से पहले उन्हें कारण बताओ नोटिस भेजने की तैयारी में है. पार्टी ने पहले उनके मामलों को राष्ट्रीय अनुशासन समिति को भेजा था और अब उनके खिलाफ आरोपों की सूची तैयार करने की प्रक्रिया में है. आप नेता आशुतोष ने बताया, आरोपपत्र तैयार किया जा रहा है.. उन्होंने राजनीतिक मामलों की समिति के यादव और भूषण के मामलों को अनुशासन समिति को भेजे जाने को अवैध करार दिये जाने के भूषण के बयान की निंदा की. आशुतोष ने कहा, राष्ट्रीय स्तर की अनुशासन समिति पर सवाल खड़ा करना अच्छी बात नहीं है. पिछले महीने राष्ट्रीय परिषद की बैठक में भूषण, यादव, आनंद कुमार और अजीत झा को पार्टी की शीर्ष इकाइयों से हटा दिया गया था. पिछले महीने तक भूषण ही अनुशासन समिति के प्रमुख थे, लेकिन बाद में उन्हें इस समिति के प्रमुख पद से हटा दिया गया. तीन सदस्यीय अनुशासन समिति के प्रमुख अब दिनेश वाघेला हैं और इसके अन्य सदस्यों में पंकज गुप्ता तथा आशीष खेतान हैं. ये सभी अरविंद केजरीवाल के करीबी माने जाते हैं.

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।