भूमि अधिग्रहण को लेकर कांग्रेस की रैली आज
(India)

करीब दो महीने के अवकाश से लौटे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज दिल्ली के रामलीला मैदान में गरजेंगे। भूमि अधिग्रहण बिल के खिलाफ राहुल गांधी ने मोदी सरकार के खिलाफ बड़ा आंदोलन करने की पूरी तैयारी कर ली है । आज होने वाली रैली में सोनिया गांधी और राहुल गांधी बिल को लेकर सरकर पर निशाना साधेंगे । रैली के लिए सभी राज्यों की कांग्रेस ईकाइयों से किसानों और कार्यकर्ताओं का जत्था दिल्ली पहंुंच गया है जयपुर से भी किसान एक्सप्रेस दिल्ली पहंुची है । राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट और अन्य राज्यों से आए पदाधिकारी तैयारियांे को अंतिम देते रहे ।‘किसान खेत मजदूर’ रैली के जरिए कांग्रेस पार्टी की मोदी सरकार के भूमि अधिग्रहण कानून के खिलाफ आवाज बुलंद करने की योजना है. पार्टी की इस किसान रैली को राहुल को फिर से नेतृत्वकारी भूमिका में पेश करने के उपाय के रूप में देखा जा रहा है, जिन्हें एक परिपक्व नेता बताया जा रहा है, जो लोकसभा चुनावों में भारी पराजय से पस्त हुई पार्टी को मजबूत बनाएंगे.

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।