घाटी के हालात को लेकर जदयू ने साधा भाजपा पर निशाना
(India)
मसर्रत आलम की गिरफ्तारी के विरोध में अलगाववादियों ने हड़ताल का ऐलान किया है। इस पूरे मामलें को लेकर मची गहमागमी के बीच विपक्षी पार्टियां इसका कसूरवार भारतीय जनता पार्टी को मान रही है। जेडीयू के महासचिव केसी त्यागी का कहना है कि बीजेपी को पीडीपी से विलय करने से पहले सोचना चाहिए था कि दोनों की विचारधारा अलग है। बीजेपी ने सत्ता के लालच में अनहोनी समझौता किया है, अब पार्टी को अपनी गलती सुधारनी पड़ेगी।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।