(DELHI, India)
दिल्ली में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी सांसदों को लोगों से सीधे संवाद का पाठ पढ़ाया. सांसदों को टिप्स देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भूमि बिल के मसले पर वे लोगों की आंखों में आंखें मिलाकर बात करें. पीएम ने कहा कि हम मुकेश अंबानी के लिए जमीन नहीं मांग रहे हैं.प्रधानमंत्री ने इस दौरान विदेश मंत्रालय की भी जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा, 'सुषमा स्वराज रात के एक बजे भी ट्वीट का जवाब देती हैं. मैं यमन में ऑपरेशन के लिए वीके सिंह को सलाम करता हूं.'संसद भवन के बालयोगी ऑडिटोरियम आयोजित इस कार्यशाला का आगाज प्रधानमंत्री मोदी के भाषण से हुआ, वहीं कार्यशाला के अंत में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह सांसदों को संबोधित करेंगे. इस कार्यशाला में गरीबों के कल्याण से जुड़ी केंद्र की योजनाओं पर चर्चा की जाएगी.कार्यशाला में सांसदों को योजनाओं पर आधारित बुकलेट दिए गए. साथ ही वेंकैया नायडू मंत्रियों और सांसदों के सामने एक प्रेजेंटेशन भी देंगे. ग्रामीण विकास मंत्री चौधरी वीरेंद्र सिंह, स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, नितिन गडकरी आदर्श ग्राम योजना और सांसद निधि को लेकर सांसदों को संबोधित करेंगे, वहीं सुषमा स्वराज विकास के मुद्दे और उसके सामाजिक सरोकार पर सांसदों को जानकारी देंगी.कांग्रेस ने बीजेपी के इस आयोजन पर निशाना साधा है. पार्टी ने आरोप लगाया है कि मोदी सरकार घबरा गई है. इसी वजह से किसानन रैली के मौके पर बीजेपी सांसदों की कार्यशाला बुलाई गई है.
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।