भूमि बिल की पेचीदगी और मसरत आलम समेत जम्मू-कश्मीर में हिंसा जैसे मुद्दों के बीच सोमवार को संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण शुरू तो हुआ, लेकिन सोनिया गांधी के खिलाफ गिरिराज सिंह के बयान को कांग्रेस ने मुद्दा बनाया. हंगामा हुआ तो कांग्रेस ने नारेबाजी भी शुरू कर दी, जिसके बाद सदन की कार्यवाही को थोड़ी देर के लिए स्थगित करना पड़ा. कांग्रेस की तरफ से ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि केंद्र सरकार के मंत्री और नेता मुसलमानों के मताधिकार का मुद्दा उठाते हैं. गिरिराज सिंह मंत्री हैं, लेकिन कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के रंग को लेकर अशोभनीय टिप्पणी करते हैं. केंद्र सरकार की ओर से जवाब देते हुए संसदीय कार्य मंत्री वेंकैया नायडू ने कहा कि ऐसी किसी भी टिप्पणी की सरकार घोर निंदा करती है. सरकार इस ओर अपना रुख पहले ही स्पष्ट कर चुकी है. ऐसे में प्रधानमंत्री को बीच में लाने की कोई जरूरत समझ नहीं आती.
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।