प्रशांत भूषण और योगेंद्र यादव आप से बाहर
(India)
आम आदमी पार्टी ने अपने बागी नेताओं की पार्टी से छुट्टी कर दी है। अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली पार्टी ने प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव , आनंद कुमार और अजीत झा को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते निकाल दिया है। आप की राष्ट्रीय अनुशासन समिति ने एक बैठक के बाद यह फैसला लिया । इस पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रोफेसर आनंद कुमार ने कहा कि आम आदमी पार्टी अब सचिवालय तक सिमटकर रह गई है और पार्टी को कोयले और हीरे में फर्क नहीं पता। उन्होंने कहा कि यह फैसला इमरजेंसी की याद दिलाता हैं। लोकसभा चुनाव लड़ चुके आनंद ने कहा कि यह आदर्शवादियों और अवसरवादियों की लड़ाई थी और अवसरवादियों के हाथ में अनुशासन का चाबुक था। गौरतलब है कि इन नेताओं को निकाले जाने के कयास स्वराज-संवादश् बैठक के बाद से ही लगाए जा रहे थे. बैठक के बाद पार्टी ने बागी नेताओं को श्कारण बताओ नोटिस जारी किया था. जवाब में प्रशांत भूषण ने सोमवार को खुद पर लगे आरोपों को खारिज किया और आप सचिव पंकज गुप्ता पर ही पीएसी की इजाजत लिए बिना चंदा लेने का आरोप लगा दिया

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।