(DELHI, India)
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि सरकार पांच साल चलेगी लेकिन जनता से किए गए वादों की लिस्ट में 50 फीसदी वादे ही पूरे किए जा सकेंगे. केजरीवाल के इस बयान पर विवाद हो सकता है. केजरीवाल खुद बीजेपी और कांग्रेस पर ये आरोप लगाते रहे हैं कि ये दोनों पार्टियां जनता से वादे तो बहुत करती हैं लेकिन उन्हें पूरा नहीं करती हैं.ऐसे में केजरीवाल का इस बयान पर विवाद होना तय नजर आ रहा है. केजरीवाल की माने तो उनकी पार्टी अगर पांच साल में 40 से 50 फीसदी वादे भी पूरे करती है तो यह अच्छा काम होगा.एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे केजरीवाल ने कहा, 'हम पांच साल में 100 फीसदी तो नहीं लेकिन 40 से 50 फीसदी वादा पूरा जरूर करेंगे. मुझे लगता है कि 40 से 50 फीसदी वादे पूरे करना अच्छा काम होगा. ये जनता जिस तरह से पलकों पर बिठाती है पांच साल में गिरा भी देती है.'दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा, 'देश भले ही चांद पर पहुंच गया हो लेकिन देश में प्रशासन नहीं बदल रहा है. हमें देश में प्रशासन को बदलना होगा.' केजरीवाल का बयान ऐसे समय में आया है जब आम आदमी पार्टी संकट में घिरी नजर आ रही है
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।