'राहुल' का प्रवचन शैतान का प्रवचन है: वेंकैया नायडू
(DELHI, India) भूमि अधिग्रहण अध्यादेश पर विपक्षी पार्टी कांग्रेस के निशाने से तिलमिलाई सत्ताधारी बीजेपी ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर बड़ा हमला किया है.बीजेपी संसदीय दल की बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री वेंकैया नायडू ने राहुल गांधी का बिना नाम लिए कहा कि उनका प्रवचन शैतान का प्रवचन है. वेंकैया नायडू ने कहा, "नेहरू अपने दौर में 77 अध्यादेश लाए, इंदिया गांधी सिर्फ 6 साल में 77 अध्यादेश लाईं, राजीव गांधी के दौर में 35 अध्यादेश आए, नरसिम्हा राव की सरकार 77 अध्याश लाई, सीपीएम समर्थित सरकार भी 77 अध्यादेश लाई."संसदीय कार्य मंत्री ने आगे कहा, "सत्तर चूहे खाकर बिल्ली चली हज को. भाषण देने से पहले उन्हें होमवर्क करके आना चाहिए."
आपको बता दें कि राहुल गांधी ने कल लोकसभा में फसल की बर्बादी और भूमि अधिग्रहण अध्यादेश पर सरकार पर जमकर निशाना साधा और कहा कि मोदी सरकार सूट-बूट वालों की सरकार है और उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए ये सरकार किसानों की ज़मीन छीनने पर तुली हुई है.राहुल गांधी ने कहा कि अमीरों की ये मौजूदा सरकार यूपीए सरकार के जरिए लाए गए भूमि अधिग्रहण बिल पर अध्यादेश की कुल्हाड़ी मारना चाहती है. राहुल ने कहा कि उनकी पार्टी गरीबों, मजदूरों और किसानों की लड़ाई लड़ती रही है और आगे भी लड़ेगी. राहुल ने पीएम मोदी को सलाह दी कि वे किसानों से मिलें और उनके दर्द को महसूस करें.

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।