(DELHI, DELHI)
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि ये सरकार सूट-बूट की सरकार है. इस पर केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि हमारी सरकार कम से कम सूटकेस सरकार तो नहीं है. रविशंकर प्रसाद ने कहा, 'हमारी सरकार सूट बूट सरकार है. लेकिन कम से कम सूटकेस सरकार तो नहीं है.' आम आदमी पार्टी में मचे घमासान पर रविशंकर प्रसाद ने कहा कि धीरे धीरे AAP की असलियत सामने आ रही है. राहुल गांधी ने ‘अच्छे दिन सरकार’ और ‘सूट बूट सरकार’ कहकर मोदी सरकार का मजाक उड़ाया और दावा किया कि सरकार विफल साबित हुई है. लोकसभा में अपने 25 मिनट के भाषण में राहुल गांधी ने कहा, ‘अच्छे दिन वाली सरकार ने किसानों के मुद्दे पर देश को निराश किया है.’ उन्होंने साथ ही मोदी सरकार पर कृषक समुदाय की अनदेखी करने और उद्योगपतियों और धनी लोगों की पक्षधर होने का आरोप लगाया और कहा कि यह एक ‘भयंकर भूल’ है क्योंकि किसान भविष्य में बीजेपी को ‘नुकसान’ पहुंचाएंगे.
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।