भाजपा ने कांग्रेस को दिलाई अब तक आए अध्यादेशों की याद
(India)
भूमि अधिग्रहण के मुद्दे पर लोकसभा में केन्द्र सरकार को आड़े हाथों लेने वाले कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर मंगलवार को मोदी सरकार के मंत्रियों ने पलटवार किए। केन्द्रीय संसदीय कार्यमंत्री वेंकैया नायडू ने राहुल गांधी के भाषण को शैतान का उपदेश की संज्ञा देते हुए कांग्रेस शासन में आए अध्यादेशों की याद दिलाई। भाजपा संसदीय दल की बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए नायडू ने कहाकि, कांग्रेस ने अपने 50 साल के शासन में 456 अध्यादेश जारी हुए। इनमें से 77 पीएम नेहरू और 77 पीएम इंदिरा गांधी के शासनकाल में जारी हुए। कांग्रेस बयान दे रही है जैसे शैतान प्रवचन दे रहा हो। केन्द्रीय अल्पसंख्यक राज्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने भी सरकार का पक्ष रखा और गुजरात विकास मॉडल की पैरवी की। उन्होंने कहाकि हमारी सरकार किसानों के विकास के लिए ही है। देश में गुजरात मॉडल पर हमें गर्व है। इसे दुनिया ने भी आदर्श मॉडल के रूप में स्वीकार किया है। भ्रष्ट कांग्रेस को यह सूट नहीं करेगा।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।