कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात और उनसे पड़ी फटकार के बाद रो पड़ने की खबरों का केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने खंडन किया है। इससे पहले सूत्रों ने जानकारी दी थी कि पीएम मोदी द्वारा फटकारे जाने के बाद गिरिराज बाकायदा रो पड़े थे। बताया जा रहा है कि पीएम मोदी ने गिरिराज सिंह को इस मुद्दे पर बातचीत के लिए आज अपने पास बुलाया था। उल्लेखनीय है कि गिरिराज ने सोनिया गांधी के गोरे पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इस मुद्दे पर नाइजीरियाई दूतावास ने भी आपत्ति जताई थी।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।