राहुल गांधी ने अब लोकसभा में नेट न्यूट्रलिटी पर चर्चा की मांग की
(DELHI, India) नेट न्यूट्रलिटी यानी नेट की आजादी का मुद्दा लगातार गरमाता जा रहा है. किसानों के मुद्दे पर सरकार को घेरने वाले कांग्रेस उपाध्याक्ष राहुल गांधी ने अब नेट न्यूट्रलिटी के मुद्दे पर सरकार को घेरने का फैसला किया है.कांग्रेस उपाध्यक्ष की इस मांग के बाद टेलीकॉम मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि वह पहले से साफ कर चुके हैं उनकी सरकार इंटरनेट की आजादी की पक्षधर है. रविशंकर ने कहा कि इस मुद्दे पर उनके मंत्रालय के जरिए एक कमेटी गठित कर दी गई है. ट्राई भी विचार कर रहा है. इसके बाद काफी विचार विमर्श के बाद इस मुद्दे पर फैसला होगा. रविशंकर का साफ कहना था कि उनकी सरकार का मत है कि बिना भेदभाव के इंटरनेट का इस्तेमाल हो. इसके साथ ही देश के युवाओं का ग्लोबस से कनेक्शन भी हो.

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।