शिवसेना ने 'सामना' में लिखा है कि सरकार द्वारा तैयार किए गए विकास प्लान में 10 हजार गलतियां थी और इससे मुंबई वालों का कोई विकास नहीं हो सकता था. शिवसेना की माने तो जिस विकास योजना को सरकार के लोगों ने तैयार किया था उससे तैयार होने के साथ-साथ गिरगांव के किसानों की छाती पर से 'मेट्रो' रेल दौड़ती और हजारों परिवारों को विस्थापित होना पड़ता. इसके साथ ही इस विकास योजना की वजह से 'आरे' की हरियाली पर सीमेंट का जंगल खड़ा होनेवाला था.हालांकि हर तरफ से आ रहे दबाव के कारण सरकार ने अपनी विकास योजना को पीछे लिया है और एक बार फिर से उसमें की गई गलती को बदलने के लिए कहा है. शिवसेना ने विकास मुद्दे को लेकर खुद को श्रेय देता हुए लिखा है, 'शिवसेना ने मुख्यमंत्री का दरवाजा खटखटाया, जिसके बाद ही विकास योजना के पीछे का सच सामने लाया. इसके बाद सरकार ने इस योजना को चूल्हे में दाल दिया.''सामना' ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस की तारीफ में लिखा है कि भले ही मुख्यमंत्री नागपुर के है, लेकिन उन्हें मुंबई के सवालों की अच्छी समझ है.
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।