इस मुद्दे पर गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने लोकसभा में कहा कि किसान की मौत पर मैं प्रधानमंत्री और भारत सरकार की तरफ से शोक प्रकट करता हूं। मैं उन लोगों का आभार प्रकट करता हूं कि जिन्होंने कहा कि इस मामले पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। मैं भी इस मामले पर राजनीति नहीं चाहता। राजनाथ ने कहा, यह घटना बहुत दुखद है। भीड़ ने गजेंद्र को ताली बाजकर उकसाया। खुदकुशी के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया गया है। मामला क्राइम ब्रांच को सौंपा जा चुका है। पुलिस को मैंने इस संबंध में समयबद्ध जांच करने के निर्देश भी दिए हैं। मामला आईपीसी धारा 306,186, 34 के तहत दर्ज किया गया है।उन्होंने कहा, जब तक किसान धनवान नहीं होगा, तब तक हिन्दुस्तान भी धनवान नहीं हो सकता। किसानों की हालत तभी सुधरेगी जब उनके बच्चों को रोजगार मिलेगा, हमारी सरकार स्किल डेवलपमेंट की दिशा में काम कर रही है। साथ ही सरकार कई योजनाएं भी चला रही है।
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।