‘मंच पर भाषण जारी रखना मेरी गलती’
(India)
जंतर-मंतर पर आम आदमी पार्टी की किसान रैली में एक किसान की खुदकुशी पर सियासत तेज होने के बाद आज दिल्ली के मुख्यमंत्री पहली बार मीडिया के सामने आए और अपनी गलती मानी। उन्होंने कहा कि किसान की आत्महत्या की कोशिश करने के बाद मंच पर भाषण जारी रखना ये हमारी गलती थी। मैं उसके लिए माफी मांगता हूं। उन्होंने कहा कि मैं मानता हूं कि मुझे रैली रोक देनी चाहिए थी। मीडिया से बात करने के दौरान केजरीवाल कई प्रश्नों पर झल्ला गए। केजरीवाल ने कहा कि इस मामले का राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए समस्या का समाधान करना चाहिए। इस मामले में जांच एजेंसियों को जांज करने दीजिए, उसके बाद जिसकी गलती होगी उसे सजा जरूर मिलनी चाहिए। अगर मैं दोषी हूं तो मुझे सजा दो। उन्होंने कहा कि अगर पुलिस मुझे बुलाएगी पूछताछ के लिए तो मैं जाने को तैयार हूं।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।